Announcements

A grand Vedic yajna conducted according to traditional scriptural rites and rituals for the welfare of the world and the interest of the nation.

03 Mar 2026 06:11 PM
हवन यजमान 6 मार्च को सुबह 11 बजे यज्ञशाला पहुँचे
Havan yajman (यजमान हेतु)

सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि हवन यजमान दिनांक 6 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे यज्ञशाला पधारेंगे।

03 Mar 2026 06:09 PM
सूचना कार्यकर्ता दिनांक 6 मार्च को पुष्कर पहुँचे।
Volunteer (स्वयंसेवक हेतु)

सूचना दी जाती है कि कार्यकर्ता दिनांक 6 मार्च 2026 को पुष्कर पहुँचे।

03 Mar 2026 11:36 AM
शत गायत्री पुरुष्चरण महायज्ञ की तैयारी हुई पूरी
All (सभी)

शत गायत्री पुरुष्चरण महायज्ञ की तैयारी हुई पूरी

8 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा महायज्ञ का शुभारंभ

धार्मिक नगरी पुष्कर में आगामी 8 मार्च से शुरू होने जा रहे शत गायत्री पुरुष्चरण महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई है । तैयालीस दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ का शुभारंभ 8 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा जिसमें एक हजार से ज्यादा महिला श्रद्धालुओ सहित देशभर से यज्ञ  में शामिल होने वाले यजमान परिवारों सहित दो हजार से ज्यादा विद्वान ब्राह्मण पंडित , संत महात्माओं सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे ।

गायत्री महायज्ञ के आयोजनकर्ता महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व शांति एवं आतंकवाद के समूल नाश की कामना के उद्देश्य से आगामी 8 मार्च से 19 अप्रैल तक तीर्थ गुरु पुष्कर में इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें एक 200 कुंडिय विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है । यहां पर इसमें यजमान बनने वाले परिवार हर रोज बैठकर गायत्री मंत्रों  की आहुतियां देंगे तो वहीं आयोजन स्थल पर बने 9 अलग अलग मंडप में 2000 विद्वान पंडित बैठकर हर रोज 60 लाख गायत्री मंत्रों का जाप करेंगे । तैयालीस दिनों में यहां पर 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप और दो करोड़ चालीस लाख गायत्री मंत्रों की आहुतियां दी जाएगी ।

प्रखर जी महाराज ने बताया कि 8 मार्च रविवार को शाम 4 बजे से यज्ञस्थल से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा जिसमें संत महात्माओं , यजमान परिवारों सहित देशभर से आए विद्वान ब्राह्मण शामिल होकर स्थानीय ब्रम्हघाट पहुंचेंगे । यहां पर सभी यजमान तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा की शुरुआत करेंगे । जानकारी के अनुसार कलश यात्रा में लगभग एक हजार महिलाएं शामिल होंगी जिनके छह सौ महिलाएं कलश धारण करेगी । इसके पश्चात यह शोभायात्रा ब्रम्हघाट , गऊघाट , सदर बाजार , नगर परिषद कार्यालय , वराह चौक , महादेव चौक , सूर्यधर्मशाला चौक , नए रंगजी मंदिर , गुरुद्वारा , हाई लेवल ब्रिज , श्री ब्याह सावित्री वेद विद्यालय से होते हुए पुनः यज्ञस्थल पहुंचेगी । जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा । खास बात यह है कि शोभायात्रा के दौरान तीन अलग अलग बैंड , दो घोड़े , छह बग्घियां, ऋषि मुनियों सहित गायत्री माता की 7 झांकियां भी शामिल होगी । साथ ही लगभग पांच हजार श्रद्धालु महिला पुरुषों सहित अन्य श्रद्धालु शामिल होंगे ।
 

03 Mar 2026 11:36 AM
चन्द्र ग्रहण के अवसर पर पुष्कर राज सरोवर का स्नान परिक्रमा
All (सभी)

आवश्यक सूचना
* *

पुष्कर के विप्र बंधुओ को सुचित किया जाता है की  महामंडलेश्वर पुज्य प्रखरजी महाराज के सानिध्य मे आज  चन्द्र ग्रहण के अवसर पर पुष्कर राज सरोवर का स्नान परिक्रमा के सामुहिक कार्यक्रम मे आप सब पांडे नर्सरी मे  सांय 5:15 बजे उपस्थित होकर अवश्य लाभ लेवे
जय पुष्कर राज की